मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा से प्रेरित


ब्यूरो
Posted no : 07/04/2024
नैनीताल।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया है। नैनीताल के मुक्तेश्वर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात कर रही है। एक तरफ धारा 370 हटाई गई है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। जबकि कांग्रेस आज भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। यह घोषणा पत्र कांग्रेस का घोषणा पत्र कम मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र ज्यादा लग रहा है। सुनिए क्या कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …