रुड़की पहुंचकर यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रुड़की पहुंचकर यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

ब्यूरो

Posted no : 14/03/2024

रुड़की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय होमात्मक श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। मुख्यमंत्री ने भगवान रूद्र से राज्य, देश एवं विश्व कल्याण की कामना। इस मौके पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और प्रतिभागी यजमान समूह ने स्मृति स्वरूप त्रिशूल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान और यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों एवं सहयोगी व्यक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराज एवं बड़े भाई का आशीर्वाद समय समय पर मिलता रहता है और स्वामी समय-समय पर उत्साह वर्धन भी करते हुए जन कल्याण हेतु मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता को समर्पित है, धर्म को समर्पित है, विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ को आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्हेंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। भगवान महादेव का यज्ञ एवं आराधना पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *