सतपाल महाराज के सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दिया ये संदेश

सतपाल महाराज के सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दिया ये संदेश

ब्यूरो

Posted no : 13/04/2025

हरिद्वार।
रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री भेल से लगे राजा जी टाइगर रिजर्व में स्थित सिद्ध पीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मंदिर में ध्वजा भी चढ़ाई। उसके बाद ऋषिकुल मैदान में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भी मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सद्भावना सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के हजारों अनुयायियों की भीड़ भी जुटी।

मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति हमें वसुदेव यानी पूरी पृथ्वी को अपना परिवार मानने की प्रेरणा देती है। हमारे ऋषि मुनियों ने समाज में अध्यात्म और ज्ञान के द्वारा लोगों को सद्भावना का मार्ग दिखाया। उसी रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश वसुदेव कुटुंबकम की भावना पर आधारित एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य की अवधारणाओं को साकार कर रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *