बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ब्यूरो

Posted no : 20/01/2026

नई दिल्ली।
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं दी। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी के 12वे अध्यक्ष का पद संभाला। नितिन नबीन 45 साल साल की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी सीनियर नेताओं ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नितिन नबीन को बुके देकर शुभकामनाएं दी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *