समाधि मंदिर स्थापना समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एमपी के सीएम भी पहुंचे
ब्यूरो
Posted no : 05/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में चल रहे समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दूसरे दिन तमाम वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद समेत तमाम बड़ी राजनीतिक हस्तियां और साधु संत कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां धर्म और संस्कृति को लेकर चर्चा की गई। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम दिवंगत संत और भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की समाधि स्थल पर मूर्ति स्थापना समारोह के तहत आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत शब्द सत्य मित्रानंद गिरी के धर्म और समाज के लिए किए गए कामों की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी द्वारा कराए गए कई कामों को अविस्मरणीय बताया।
