चारधाम यात्रा तैयारी: मोबाइल टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा खाद्य सुरक्षा विभाग
ब्यूरो
Posted no : 10/04/2026
हरिद्वार।
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल टेस्टिंग लैब तमाम खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड और उसके आसपास ड्रिंकिंग वॉटर, मसाले और दूसरे खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर उनकी गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच विशेष उपकरणों वाली मोबाइल टेस्टिंग लैब में की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में फेल होने वाले सैंपलों को लैब टेस्ट के लिए भेजा जाता है। मोबाइल लैब में पानी का टीडीएस और पीएच वैल्यू की जांच की जाती है, इसके अलावा दूध, पनीर, मावा जैसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को भी जांचा जाता है। उपयुक्त लैब बीएस बिष्ट ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों और ग्राहकों को शुद्ध भोजन और पानी मिल सके। इसके लिए विभाग ज्यादा से ज्यादा दुकानों के फूड आइटम्स जांच रहा है।
