चार धाम यात्रा: शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

चार धाम यात्रा: शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ब्यूरो

Posted no : 16/04/2026

हरिद्वार।
शुक्रवार से हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। यहां बने रजिस्ट्रेशन सेंटर में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। पिछले कई दिनों से इसको लेकर तैयारी की जा रही थी जो बृहस्पतिवार रात तक पूरी कर ले जाएगी। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने अधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने रजिस्ट्रेशन सेंटर में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

डीएम ने जानकारी दी की श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर में बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, टॉयलेट जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई है। उसके अलावा रजिस्ट्रेशन के बाद चार धाम यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए गाइड करने के लिए भी स्टाफ मौजूद रहेगा। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *