चैत्र नवरात्र आरंभ, माता के मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र आरंभ, माता के मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

ब्यूरो

Posted no : 19/03/2026

हरिद्वार।
आज से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। धर्मनगरी हरिद्वार में माता के सभी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर और माया देवी मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्तों का तांता लगा हुआ है। माया देवी मंदिर को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई सभी मुरादे पूरी होती हैं। इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्रों के दिनों में मंदिर को विशेष तौर पर भव्य ढंग से सजाया जाता है। नवरात्रों के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा है और मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *