हरिद्वार में कांग्रेस की नई धुरी बनकर उभरे सांसद ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस में भी ऊंचा हुआ कद, कांग्रेसियों में नया जोश

हरिद्वार में कांग्रेस की नई धुरी बनकर उभरे सांसद ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस में भी ऊंचा हुआ कद, कांग्रेसियों में नया जोश

ब्यूरो

Posted no : 12/06/2024

 

हरिद्वार।
चुनाव जीतने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। सतपाल ब्रह्मचारी के हरियाणा में सांसद बन जाने के बाद जहां उत्तराखंड कांग्रेस में उनका कद ऊंचा हो गया है वहीं हरिद्वार के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा भर गई है।

बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल बजाकर खूब थिरके, आतिशबाजियां जलाई और जश्न भी खूब मनाया। हरिद्वार में कांग्रेस को इस तरह खुशी मनाने का मौका लंबे समय बाद मिला है। क्योंकि हरिद्वार के कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी अब सांसद बन गए हैं। हालांकि हरिद्वार में कई चुनाव लड़ चुके सतपाल ब्रह्मचारी को यहां जीत नसीब नहीं हुई। लेकिन हरियाणा के सोनीपत में सतपाल ब्रह्मचारी ने जीत कर करिश्मा कर दिखाया है।

सतपाल ब्रह्मचारी मूल रूप से सोनीपत जिले के रहने वाले हैं और संत चेहरा हैं। लिहाजा कांग्रेस ने इस बार उन्हें सोनीपत सीट से टिकट दिया था। अपने स्वागत से गदगद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सोनीपत सीट पर टिकट मिलना और फिर जीत हासिल होना हरिद्वार की ही दिन है हरिद्वार मेरी कर्मभूमि है हरिद्वार की जनता की सेवा में हमें आगे भी तत्पर रहूंगा।

उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचो सीटें तो कांग्रेस हार गई है। लेकिन हरिद्वार के कांग्रेस नेता का हरियाणा में सांसद बन जाने से उनका उत्तराखंड कांग्रेस में कद बढ़ गया है। साथ ही सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार में कांग्रेस की धुरी बनकर उभरे हैं। हरिद्वार कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग का कहना है कि सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में वे पहले भी कांग्रेस संगठन में समर्पित भाव से काम कर रहे थे और आगे भी उन्हीं के नेतृत्व में पूरे जोश के साथ काम करते रहेंगे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *