बीजेपी का गांव चलो अभियान, जमालपुर कलां पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज


ब्यूरो
Posted no : 09/02/2024
हरिद्वार।
बीजेपी के गांव चलो अभियान के तहत जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास कर रहे हैं। शुरवार को हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज जमालपुर कलां गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर पंचायत क्षेत्र के कई मुद्दों पर चर्चा की। सतपाल महाराज ने जमालपुर कलां स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर भी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।
सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में अबकी बार 400 पर नारे को सफल करने के लिए जुट जाने की बात कही। स्कूल में बच्चों से संवाद करते हुए अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां के बारे में बच्चों को बताया साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब भी किए। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने जानकारी दी की बीजेपी गांव चलो अभियान चला रही है जिसके तहत सभी जनप्रतिनिधि एक-एक गांव में जाकर रात्रि प्रवास करेंगे इस दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही ग्रामीणों के सुझावों और उनकी समस्याओं को जानकर भी सरकार को विकास की योजनाएं बनाने में आसानी होगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जमालपुर कलां प्रवास के दौरान भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जमालपुर कलां के ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार समेत कई भाजपा नेता और स्थानीय लोग शामिल रहे।