ऋषिकुल ग्राउंड में लगेगी भाजपा की विकसित भारत संकल्प प्रदर्शनी, जानिए क्या रहेगा खास

ऋषिकुल ग्राउंड में लगेगी भाजपा की विकसित भारत संकल्प प्रदर्शनी, जानिए क्या रहेगा खास

ब्यूरो

Posted no : 20/02/2024

 

हरिद्वार।
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच लाने के लिए भाजपा हरिद्वार में बुधवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगा रही है। विकसित भारत संकल्प नाम की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आज ऋषिकुल ग्राउंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है इन्हीं उपलब्धियां को दर्शाने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। यह प्रदर्शनी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के सौजन्य से परिचित फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराई जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी और गैर सरकार संगठनों द्वारा स्टॉल्स लगाए जाएंगे। स्टॉल्स के माध्यम से प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

वहीं विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच लाया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति, महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला महामंत्री रुड़की अरविंद गौतम, परिचित फाउंडेशन से तरुण जैन महक जैन उपस्थित रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *