हरिद्वार।
अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को श्यामपुर क्षेत्र के गैंडीखाता में पहुंची प्रशासन की टीम ने दो मदरसों को सील कर दिया। गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती में ये मदरसे बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। आपको बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मदरसों को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार जिले में 60 से ज्यादा पंजीकृत मदरसे चिन्हित किए गए हैं। नियमों के मुताबिक इन मदरसों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *