बड़ी खबर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में जाने की चर्चा


ब्यूरो
Posted no : 06/04/2024
देहरादून।
उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सीनियर नेता दिनेश अग्रवाल ने पार्टी छोड़ दी है। दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
पिछले कुछ दिनों से दिनेश अग्रवाल की नाराजगी की खबरे आ रही थी। हालाकि हरीश रावत समेत कांग्रेस के अन्य बड़े नेता इस बात से इंकार कर रहे थे। आज दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। चर्चा ये भी है की दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें की दिनेश अग्रवाल हरीश रावत सरकार प्रदेश के वन मंत्री रह चुके हैं।