ब्रह्मलीन संत रामानंद पूरी को दी गई भू समाधि, जानिए कौन थे रामानंद पुरी


ब्यूरो
Posted no : 18/01/2024
हरिद्वार।
निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव महंत रामानंद पूरी को आज हरिद्वार में भू समाधि दी गई। महंत रामानंद पुरी का कल 73 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज निरंजनी अखाड़े से रामानंदपुरी की अंतिम यात्रा से निकाली गई। अंतिम यात्रा में निरंजनी अखाड़े और दूसरे अखाड़े के साधु संत शामिल हुए। उसके बाद चंडी घाट पर संन्यास परंपरा के अनुसार दिवंगत संत को भू समाधि दी गई।
निरंजनी अखाड़े के सचिव और मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र पुरी ने दिवंगत रामानंद पुरी की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि रामानंद पुरी का जीवन अखाड़े और सनातन धर्म के लिए समर्पित रहा। अखाड़े में उनकी कमी को पूरा कर पाना संभव नहीं है।