भीमताल हादसा: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए राहत राशि का किया ऐलान


ब्यूरो
Posted no : 25/12/2024
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3 लाख और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को1 5- 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।
आपको बता दें की नैनीताल जिले में हल्द्वानी और भीमताल के बीच एक रोडवेज बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।