धू धू कर जला BHEL का कंटेनर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
ब्यूरो
Posted no : 25/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में नजीबाबाद हाईवे पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। मंगलवार रात चेन्नई से माल लेकर बीएचईएल हरिद्वार आ रहा कंटेनर जैसे ही चंडी देवी रोपवे के पास पहुंचा तो उसके ड्राइवर चैंबर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर को साइड में रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। थोड़ी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चलते कंटेनर में अचानक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कंटेनर में लदे सामान को बचा लिया गया। हालांकि ड्राइवर चैंबर पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
