चार धाम यात्रा से पहले अतिक्रमण पर सख्त प्रशासन, हरकी पैड़ी के पास चला अभिया
ब्यूरो
Posted no : 07/04/2026
हरिद्वार।
चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को हर की पैड़ी और सीसीआर के पास से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां से तमाम दुकानों, रेड़ी और छप्परों को हटाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की अतिक्रमण हटा रही टीम के साथ कहासुनी भी हुई। हालांकि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान का कहना है कि चार धाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है। ऐसे में अतिक्रमण से लोगों को बड़ी परेशानी होती है। लिहाजा लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
