बाहरी वाहनों के यात्रा कारोबार करने पर लगे रोक
ब्यूरो
Posted no : 17/03/2026
हरिद्वार।
चार धाम यात्रा की शुरुआत से पहले हरिद्वार के तमाम ट्रैवल कारोबारी दूसरे राज्यों के लोगों के हरिद्वार से यात्रा कारोबार करने पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में ज्ञापन भी दिया। एसोसिएशन का कहना है कि दूसरे राज्यों के कुछ व्यापारियों ने यहां वाहन केयर ऑफ में रजिस्टर्ड करवा रखे हैं। ये वाहन यात्रा सीजन में हरिद्वार से यात्रा का कारोबार करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। जिससे लोकल व्यापारियों को नुकसान पहुंचता है। ट्रैवल कारोबारियों ने परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग को ट्रैवल कंपनियों का सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी लोगों के चार धाम यात्रा कारोबार पर रोक लगनी चाहिए।
