हरिद्वार।
घर से नाराज होकर निकले बच्चे का अजीबों गरीब कारनामा सामने आया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बच्चे के बैग से सवा 7 लाख रुपए कैश और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल कनखल क्षेत्र का रहने वाला बच्चा परिजनों से नाराज होकर साइकिल से जा रहा था। तभी सुल्तानपुर के पास चैकिंग कर रही लक्सर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध हालत में बच्चे को देखा और उससे पूछताछ की तो बच्चे के बैग से पुलिस को सवा 7 लाख रुपए कैश और आभूषण मिले।

ये पैसा और गहने उसकी बड़ी बहन की शादी के लिए जमा किए गए थे। पूछताछ पर बच्चे ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकला है। जिस पर पुलिस ने नाबालिक किशोर को संरक्षण में लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर कैश और गहने समेत बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *