हरिद्वार।
हरिद्वार में खेती की जमीन पर कॉलोनी बनाने के लिए अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे बिल्डरों पर एचआरडीए ने कार्रवाई की है। यहां जियापोता-कटारपुर गांव के पास दो अलग-अलग कॉलोनाइजरो अमित राणा और प्रतीक अग्रवाल की 18 बीघा जमीन पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। दोनों निर्माण कर्ताओं को निर्माण रोकने के लिए नोटिस दिए गए थे। बावजूद इसके वे नियमों का उल्लंघन करते रहे। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
