भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज की अस्थियां हरिद्वार में हुई विसर्जित

भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज की अस्थियां हरिद्वार में हुई विसर्जित

ब्यूरो

Posted no : 21/04/2026

हरिद्वार।
बीजेपी के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रहे बलबीर पुंज की अस्थियां हरिद्वार में गंगा घाट पर विसर्जित की गईं। कनखल के सती घाट पर अस्थि कलश लेकर पहुंचे परिजनों ने पूरे विधि विधान के साथ दिवंगत नेता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की, और उनके लिए मोक्ष की कामना की। बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद बलवीर पुंज को श्रद्धांजलि देने के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद बलवीर पुंज की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बालवीर पुंज राष्ट्रवादी चिंतक और लेखक थे। उनके चिंतन का लाभ पार्टी को लगातार मिलता रहा। वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजनीतिक और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गौरतलब है कि पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन 76 साल की उम्र में शनिवार को हो गया था।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *