वाहनों में अवैध एसेसरीज लगाने वाली दुकानों पर एआरटीओ का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

वाहनों में अवैध एसेसरीज लगाने वाली दुकानों पर एआरटीओ का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

ब्यूरो

Posted no : 20/11/2025

हरिद्वार।
मानकों को ताक पर रखकर हूटर, डैशबोर्ड लाइट, रेट्रो साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट लगाने वाली एसेसरीज की दुकानों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। एआरटीओ प्रशासन ने हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम के पास स्थित दर्जनों एसेसरीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर हूटर, मोडिफाइड साइलेंसर, हाई बीम लाइटें और फैंसी नंबर प्लेट जैसे सामान धड़ल्ले से बिकते हुए पाए गए। संदिग्ध सामान को विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से चेकिंग के दौरान गाड़ियों में हूटर और डैशबोर्ड लाइटों के इस्तेमाल के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके बाद हरिद्वार में परिवहन विभाग हरकत में आया है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम को व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एआरटीओ निखिल शर्मा ने कहा कि जब्त किए गए सामान की जांच कराई जाएगी की वह मानकों पर खरी उतरते हैं या नहीं। प्रेशर हॉर्न की ध्वनि, हाई बीम की लाइट की रोशनी अगर मानकों पर खरी नहीं उतरती तो माल जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *