कल अमित शाह पहुंचेंगे हरिद्वार, मुख्यमंत्री दोबारा पहुंचे व्यवस्थाओं का जायजा लेने
ब्यूरो
Posted no : 06/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के बैरागी मैदान में 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे सरकार के बड़े कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अंतिम दौर की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के 4 साल की उपलब्धि बताने वाली प्रदर्शनी और संशोधित आपराधिक कानूनों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
प्रदर्शनी और जनसभा के लिए बैरागी मैदान में कई बड़े पंडाल लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का अनुमान है। मुख्यमंत्री आज दूसरी बार तैयारी का जायजा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने वाली प्रदर्शनी एक सप्ताह तक जारी रहेगी। जिसके जरिए आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी मिल सकेगी।
