अमित शाह ने हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधा

अमित शाह ने हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधा

ब्यूरो

Posted no : 07/03/2026

हरिद्वार।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। हरिद्वार के बैरागी मैदान में उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 1 लाख लोग शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नवनियुक्त करीब 2 हज़ार पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के करीब 200 हिंदू शरणार्थियों को CAA के तहत भारतीय नागरिकता देने का भी ऐलान किया। मंच से संबोधित करते हुए अमित शाह ने कड़ा चुनावी संदेश देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

जय श्री राम के नारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार में युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरियां मिल रही है। जबकि कांग्रेस शासन काल में पर्ची और खर्ची दोनों लगती थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग कांड, छात्रवृत्ति घोटाला समेत भ्रष्टाचार के कई मामलों का जिक्र किया। साथ ही मंच से कहा कि कांग्रेस और विरोधी दल चाहे जितना विरोध कर लें लेकिन भारत सरकार हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता जरूर देगी। उन्होंने मंच से कई बार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आवाहन भी जनता से किया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *