उपलब्धि: गृह मंत्रालय के सर्वे में सर्वश्रेष्ठ चुनी गई ज्वालापुर कोतवाली

उपलब्धि: गृह मंत्रालय के सर्वे में सर्वश्रेष्ठ चुनी गई ज्वालापुर कोतवाली

ब्यूरो

Posted no : 24/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से हर साल कराए जाने वाले सर्वे में ज्वालापुर कोतवाली अव्वल पाई गई है। 26 जनवरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह के हाथों ज्वालापुर कोतवाली की टीम को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलने पर हरिद्वार पुलिस के अधिकारी इस उपलब्धि से खुश है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से हर साल सभी थानों में क्राइम कंट्रोल, कानून व्यवस्था, दस्तावेजों का संरक्षण जैसे कई मानकों पर सर्वे कराया जाता है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली की टीम को बधाई दी है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *