हरिद्वार।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने धराली आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी है। शनिवार सुबह हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ से स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने राहत सामग्री के तीन ट्रक रवाना किए। स्वामी रामदेव ने कहा कि करीब 500 परिवारों के लिए दैनिक उपयोग की चीजें और त्रिपाल भेजा जा रहा है। आगे भी सरकार से बात कर आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत भेजी जाएगी। इस दौरान स्वामी रामदेव ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं आपदा राहत बचाव काम की भी सराहना की।
