एक तरफा प्यार में युवक ने दी जान, तमंचे से कनपटी पर मारी गोली
ब्यूरो
Posted no : 03/04/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में यूपी के फैजाबाद से आए एक युवक ने एक तरफा प्यार में जान दे दी, शुक्रवार की सुबह रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गैस प्लांट के पास 25 साल के सुजीत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक यहां इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में नौकरी कर रही अपने ही गांव की लड़की से मिलने आया था। और सुबह के वक्त काम पर जा रही लड़की को रास्ते में रोक कर उससे बातचीत करने की कोशिश की।
इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवक ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह सवेरे हुई आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। एसपी सिटी अभय सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव और उसके पास से तमंचा, कारतूस और आधार कार्ड बरामद किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को बुलाया जा रहा है।
