हरिद्वार में विश्व सनातन पीठ का शिलान्यास कार्यक्रम, बड़ी संख्या में जुटे साधु संत
ब्यूरो
Posted no : 21/11/2025
हरिद्वार।
धार्मिक संस्था के द्वारा बनाए जा रहे विश्व सनातन महापीठ का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतों का जमावड़ा लगा। जिसमें कई जाने-माने साधु संत और प्रसिद्ध कथा वाचक भी शामिल हुए। दूर दराज से आए साधु संतों ने सनातन महापीठ के निर्माण के काम की सराहना की। इस दौरान संतों और कथावाचकों ने तीर्थ नागरियों को मांस-मदिरा मुक्त बनाए जाने और स्कूलों के पाठ्यक्रमों में सनातन के विषय को बढ़ावा देने की मांग की। आपको बता दें कि भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की जमीन पर विश्व सनातन महापीठ बनाए जाने की योजना है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा आश्रम की संपत्ति खुर्द बुर्द किए जाने को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की गई है।
