पार्किंग में हुआ विवाद, कार सवार पर कर्मचारी को गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप, अरेस्ट
ब्यूरो
Posted no : 10/01/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार की दीनदयाल पार्किंग में कार की चपेट में आकर पर्ची काट रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। कार में सोनीपत हरियाणा के दो युवक सवार थे। जिसके बाद युवक कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए। जिन्हें पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया है। शनिवार को हरियाणा नंबर की वेगन आर कार नगर कोतवाली क्षेत्र में हर की पैड़ी के पास स्थित दीनदयाल पार्किंग में पहुंची तो पार्किंग कर्मचारी 55 वर्षीय सहदेव कार की पर्ची काटने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्किंग कर्मचारी और कार सवारों में बहस हो गई। आरोप है कि कार सवार विशाल नाम के युवक ने पार्किंग कर्मचारियों पर कार चढ़ा दी जिससे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। स्टाफ ने घायल को अस्पताल भेजा जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया और इलाज के दौरान 55 साल के सहदेव की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
