हरिद्वार।

शिव डेल पब्लिक स्कूल, बीएचईएल सेक्टर-1 में आयोजित पांचवीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में होमीज क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में होमीज क्लब ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि महिला वर्ग के फाइनल में होमीज क्लब ने फाइटर क्लब को 45-34 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में होमीज क्लब ने डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम को 67-45 के अंतर से पराजित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के चेयरमैन रवि बजाज ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर अनिल पुरी, पुनीत श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, डॉ. हरीश चौहान, आलोक चौधरी, इंद्रेश गौड़, लक्ष्य शर्मा, मनोरंजन शर्मा, वैभव चौधरी, आकांक्षा शर्मा, गिरीश घड़ियाल और मयंक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *