हरिद्वार।

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग ने मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी अनुभवी इंस्पेक्टर विपिन पाठक को सौंपी है। उन्हें आईजी कुंभ मेला योगेंद्र सिंह रावत का जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद विपिन पाठक ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

इससे पहले विपिन पाठक थाना अध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार के पद पर तैनात थे। पुलिस विभाग में उनके अनुभव और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कुंभ मेले के दौरान वह पुलिस विभाग की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

एसएसपी हरिद्वार के पीआरओ की भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर विपिन पाठक इससे पहले लंबे समय तक एसएसपी हरिद्वार के पीआरओ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया समन्वय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए रचनात्मक अंदाज में आमजन तक पहुंचाया था। अपनी कार्यशैली और प्रभावी संवाद क्षमता के चलते उन्होंने अलग पहचान बनाई।

अब कुंभ मेला 2027 जैसे बड़े आयोजन में आईजी कुंभ के पीआरओ की जिम्मेदारी मिलने से उनके अनुभव का लाभ पुलिस विभाग को मिलने की उम्मीद है। कुंभ मेले के दौरान मीडिया प्रबंधन और पुलिस की सूचनाओं के प्रभावी प्रसार में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *