हरिद्वार।
प्रदेश सरकार ने राज्य के 13 जिला विकास प्राधिकरणों में नामित सदस्यों की घोषणा कर दी है। सरकार की ओर से प्रत्येक विकास प्राधिकरण में तीन-तीन सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में हरिद्वार के भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग का नाम भी शामिल है। उन्हें हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
डॉ. विशाल गर्ग हरिद्वार में प्रतिष्ठित विशाल ऑप्टिकल के संचालक होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद से उनकी राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ी है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में वह टिकट के दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं।
विकास प्राधिकरण में सदस्य के रूप में मिली इस जिम्मेदारी को उनके राजनीतिक और सामाजिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। उनके मनोनयन से समर्थकों में खुशी है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
लिस्ट में देखिए सभी प्राधिकरणों में किस किस को मिली जगह



