हरिद्वार।
अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध भारत माता मंदिर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गिरिराज गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस धार्मिक आयोजन में कई वरिष्ठ साधु संतों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान संतों ने गौसंरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संतों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग है। इसलिए गौमाता की रक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *