हरिद्वार।
उत्तराखंड में 1 दिसंबर से जनगणना शुरू होगी। इसके लिए हरिद्वार जनपद में भी फील्ड प्रशिक्षकों के द्वारा अलग-अलग सेक्टर में कर्मचारियों अधिकारियों को जनगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में भी कर्मियों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना के दौरान डिजिटली भरे जाने वाली एंट्री और सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती किए जाने के बाद द्वितीय चरण में घर घर जाकर लोगों की गिनती की जाएगी। ये पहली जनगणना है जो पूरी तरह डिजिटली की जाएगी।

जनगणना प्रशिक्षक डॉ शिवा अग्रवाल ने जानकारी दी की जनगणना फॉर्म में कुल 40 सवाल शामिल हैं। जिससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का आंकलन कर विकास योजनाओं के लिए अन्य महत्वपूर्ण डेटा भी एकत्रित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *