हरिद्वार।
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोटद्वार की इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के 19 छात्रों ने शुक्रवार को लुमैक्स इंडस्ट्री लिमिटेड, हरिद्वार का इंड्रस्टीयल विजिट। टाटा स्ट्राइव की ओर से बजाज मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष विनोद कुमार सहित दो फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
प्लांट हेड नीरज सिंह ने छात्रों को कंपनी की पृष्ठभूमि, विजन और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों के लिए उपलब्ध भविष्य के अवसरों की जानकारी दी। वहीं, प्रोडक्शन हेड ने औद्योगिक सुरक्षा नियमों और आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा, वेस्टेज मैनेजमेंट और टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) की प्रक्रियाओं को करीब से समझा। लुमैक्स टीम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी दी।
इस मौके पर विनोद कुमार ने नीरज सिंह को सम्मानित किया। टाटा स्ट्राइव के इंडस्ट्री कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा ने लुमैक्स टीम का आभार जताया। पॉलिटेक्निक स्टाफ और टाटा स्ट्राइव टीम ने कंपनी के प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
