अधिकारियों ने कनखल में किया कुंभ निर्माण कार्यों का निरीक्षण, स्थानीय लोगों की शंकाओं को दूर किया

अधिकारियों ने कनखल में किया कुंभ निर्माण कार्यों का निरीक्षण, स्थानीय लोगों की शंकाओं को दूर किया

ब्यूरो

Posted no : 03/10/2026

हरिद्वार।
कुंभ मेला 2027 के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर कनखल में पार्षद और स्थानीय लोगों के द्वारा सवाल उठाने पर मेला प्रशासन ने गंभीरता बरतते हुए शनिवार शाम मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पार्षद भूपेंद्र कुमार, पार्षद सचिन अग्रवाल समेत अन्य लोगों से बातचीत की, और उनकी शंकाओं को दूर किया।

दरअसल शनिवार की सुबह पार्षदों और कुछ स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास चल रहे फुटपाथ निर्माण के काम की योजना और गुणवत्ता को लेकर शंका जाहिर की थी और अधिकारियों से कार्य योजना स्पष्ट करने की मांग की थी। अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद पार्षद और स्थानीय लोग संतुष्टनजर आए।

रविदास बस्ती वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कुमार का कहना है कि अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही फुटपाथ का सैंपल बनाकर दिखाने का आश्वासन भी दिया है जिससे हम पूरी तरह संतुष्ट हैं।

वहीं उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह का कहना है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुणवत्ता की निगरानी करने की अपेक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता पर रखने के लिए विभागीय और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराया जाएगा। इस योजना के पूरे होने से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *