हरिद्वार के इस कॉलेज में खुला ओपन यूनिवर्सिटी का क्षेत्रीय कार्यालय, छात्रों को होगा फायदा
ब्यूरो
Posted no : 29/09/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार जनपद में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। हरिद्वार के एसएमजेएन डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय यानी ओपन यूनिवर्सिटी का क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है। अब छात्रों को ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी भी काम के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति और एसएमजेएन डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने इस क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 23 अध्ययन केंद्र आएंगे। जहां छात्र डिस्टेंस लर्निंग आसानी से कर सकेंगे। ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नवीन चंद्र लोहनी ने जानकारी दी की विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय में छात्र-छात्राओं को एडमिशन और शिक्षण से जुड़ी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।
