हरिद्वार के ये 8 खिलाड़ी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

हरिद्वार के ये 8 खिलाड़ी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

ब्यूरो

Posted no : 24/09/2026

हरिद्वार।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रदेश की सब जूनियर (अंडर-13) बास्केटबॉल टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में हरिद्वार जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालक वर्ग में तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध चौधरी और रियांश का चयन हुआ है, जबकि बालिका वर्ग में मुकुंदा घड़ियाल, आद्या मेहता और आद्रिका चावला प्रदेश टीम का हिस्सा बनी हैं। चयनित खिलाड़ियों ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद लिया।

आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए और नियमित अभ्यास के साथ अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना खिलाड़ियों के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *