DBA द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शिक्षकों को किया सम्मानित

DBA द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शिक्षकों को किया सम्मानित

ब्यूरो

Posted no : 07/09/2026

हरिद्वार।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शिवडेल स्कूल, जगजीतपुर ने संयुक्त रूप से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे ना केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को गढ़कर उन्हें एक जिम्मेदार और सशक्त नागरिक भी बनाते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। ​समारोह में विशिष्ट अतिथि आदेश चौहान और विभाग प्रचारक राकेश कुमार ने भी शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

​शिवडेल स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरद पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उस संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था का सम्मान है, जो समाज को संस्कारित और सशक्त बनाती है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने खेल और शिक्षा के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि दोनों ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के मूल आधार हैं।

​कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मयंक शर्मा ने किया। इस दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ​समारोह में रवि बजाज, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद, विकास तिवारी, बलराम कपूर, अनिल पुरी, अभिनव चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, गुलशन अदलाखा, अंकुश रोहिला, मयंक गुप्ता, अर्श नैयर, पार्थ मोदी सहित भारी संख्या में शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *