कांवड़ मेले के बाद शहर को स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान
ब्यूरो
Posted no : 12/08/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में कांवड़ मेला समाप्त हो जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, मंगलवार को समाप्त हुई कांवड़ मेले के बाद तमाम गंगा घाट और शहर के अन्य स्थानों में करीब 7 मीट्रिक टन कूड़ा कचरा जमा हो गया है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से 1 हजार अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा तमाम स्वयंसेवियो और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तमाम विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत विभागीय अधिकारी सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी का कहना है कि अगले दो दिनों में नगर से कूड़े को हटाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
