सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली शर्मा को मिला तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली शर्मा को मिला तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

ब्यूरो

Posted no : 09/08/2026

​हरिद्वार।
सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित भव्य राज्य पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदेश की कुल 13 वीरांगनाओं महिलाओं को सम्मानित किया गया।

​वैशाली शर्मा हरिद्वार जनपद में भारत निर्वाचन आयोग की ‘जिला स्वीप आइकॉन’ के रूप में मतदाता जागरूकता अभियानों का सफल नेतृत्व कर रही हैं। इसके साथ ही, वे बाल कल्याण समिति में ‘जिला सहायक व्यक्ति (पोक्सो)’ के पद पर बाल अधिकारों और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही हैं। वे ‘कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट’ की संस्थापक भी हैं, जिसके माध्यम से वे समाज के वंचित वर्गों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नाम सामाजिक क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड (Youngest Social Worker to Perform Maximum Social Activities) भी दर्ज है।

 

​सम्मान प्राप्त करने के बाद वैशाली शर्मा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राष्ट्र के समग्र विकास में अपना योगदान दें।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *