कांवड़ मेले में जीआरपी की सराहनीय पहल, एसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में शिव भक्तों को बांटी गई खाद्य सामग्री
ब्यूरो
Posted no : 07/08/2026
हरिद्वार।
कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जीआरपी (रेलवे पुलिस) मुस्तैदी से जुटी हुई है। शिव भक्तों की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिसकर्मी उनकी सेवा में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को जीआरपी पुलिस की ओर से एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली, जहां अधिकारियों ने स्वयं आगे बढ़कर कांवड़ियों की सेवा की।
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कांवड़िया विश्राम स्थल में ठहरे शिव भक्तों को पेयजल, ताजे फल और जूस वितरित किए। जीआरपी टीम के हाथों खाद्य सामग्री और जल प्राप्त कर शिव भक्त बेहद प्रसन्न और संतुष्ट नजर आए। एसपी अरुणा भारती ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण से उनकी सेवा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इस सेवा अभियान में एसपी अरुणा भारती के साथ जीआरपी के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक, सब-इंस्पेक्टर नीरज यादव, सुरभि बौड़ाई, संजय गौड़, आशुतोष, सौरभ सिंह बोरा सहित हेड कांस्टेबल सीमा राज, रूपा बिजलवान, कैलाश रावत, रविंद्र गिरी और हरीश पांडे भी शामिल रहे।
