मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद मदरसों को मान्यता देने की कार्यवाही शुरू
ब्यूरो
Posted no : 02/07/2026
हरिद्वार।
राज्य में मदरसा बोर्ड खत्म किए जाने के बाद शिक्षा विभाग सभी मदरसों को मान्यता देने की कार्यवाही में जुटा हुआ है। हरिद्वार जिले में ढाई सौ से ज्यादा मदरसे संचालित होते हैं। जिनको निजी स्कूलों की तरह शिक्षा विभाग के द्वारा मान्यता दी जानी है। हरिद्वार के जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद के मुताबिक अभी तक 26 मदरसों ने मान्यता के लिए आवेदन दिया है, और मदरसों की फाइल भी लगातार आवेदन के लिए आ रही है। हालांकि इसके लिए कोई समय सीमा नहीं रखी गई है। लेकिन जल्द से जल्द सभी मदरसों को मान्यता दी जानी है।
