मिशन ज्ञान गंगा की रील्स और शॉर्ट वीडियो से स्कूली सिलेबस समझ पढ़ रहे छात्र, नीति आयोग ने भी सराहा
ब्यूरो
Posted no : 23/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में स्कूली बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए प्रशासन की ओर से मिशन ज्ञान गंगा की शुरुआत की गई है। जिसमें स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम की रोचक और ज्ञानवर्धक रील्स, शॉर्ट वीडियो बनाकर कंटेंट शेयर किया जा रहा है। रुड़की में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों के द्वारा तैयार किया जा रहा ये वीडियो कंटेंट क्लास 3 से 12वीं के छात्र देख रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्रों के समय का सही इस्तेमाल होगा साथ ही रोचक वीडियो उपलब्ध होने पर बच्चे कठिन विषय को भी आसानी से समझ सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जानकारी दी कि इस मिशन की केंद्रीय नीति आयोग के द्वारा भी सराहना की गई है। वहीं लगातार फोन पर वीडियो देखने वाले स्कूली छात्र भी इस वीडियो कंटेंट को देख रहे हैं।
