अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों को HRDA के नए सचिव की चेतावनी, साथ ही बताई अपनी प्राथमिकता

अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों को HRDA के नए सचिव की चेतावनी, साथ ही बताई अपनी प्राथमिकता

ब्यूरो

Posted no : 17/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव प्रत्युष सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता देना और शहर का सुनियोजित विकास करना है।

​सचिव प्रत्युष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के मुताबिक प्राधिकरण में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को और अधिक सरल और समयबद्ध बनाया जा रहा है। इसके लिए हाल ही में समीक्षा बैठक भी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आवेदकों के सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी हैं, उनके नक्शों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाएगा ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान ना होना पड़े।

अवैध प्लॉट काटने वालों को चेतावनी

​अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सचिव ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और कई अवैध निर्माणों को सील भी किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के विरुद्ध जाकर अवैध प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे नियमों के तहत प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराने के बाद ही अपना निर्माण कार्य शुरू करें।

 

इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि शहर के सौंदर्यकरण और क्षेत्र के विकास की विभिन्न योजनाओं पर भी प्राधिकरण कई स्तरों पर सक्रियता से काम कर रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *