बाघ शिकार मामला: जहर की शीशी और कुल्हाड़ी की बरामद, हमजा की रिमांड का इंतजार

बाघ शिकार मामला: जहर की शीशी और कुल्हाड़ी की बरामद, हमजा की रिमांड का इंतजार

ब्यूरो

Posted no : 28/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार फॉरेस्ट डिविजन के श्यामपुर रेंज में हुए दो बाघों के शिकार के मामले में वन विभाग को मुख्य आरोपी की रिमांड मिलने का इंतजार है। जिसके लिए कोर्ट में एप्लीकेशन भी दाखिल कर दी गई है। आरोपी आमिर हमजा की रिमांड मिलने के बाद वन विभाग बाघों के पंजे रिकवर करने में जुटेगा। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने शिकार में इस्तेमाल किए गए जहर और कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के मुताबिक खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले केमिकल को जहर की तरह इस्तेमाल किया गया था। आपको बता दें कि लापरवाही उजागर होने के बाद श्यामपुर के रेंजर, एक वन दरोगा और एक वन आरक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *