गंगा में डूब कर हो रहे हादसों के बाद पुलिस हरकत में, गंगा घाटों पर अनाउंसमेंट कर जागरूक किया
ब्यूरो
Posted no : 23/05/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा घाटों पर लापरवाही से नहाने के कारण हो रहे हादसों के बाद पुलिस हरकत में आई है। शनिवार को पुलिस ने हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर नहा रहे लोगों को लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करते हुए जागरूक किया। साथ ही ग्रिल से बाहर नहा रहे युवकों को भी फटकार लगाई। दरअसल इन दिनों गंगा घाटों पर भीड़ है और कई युवा ऊंचे पुलों से पानी में छलांग लगा रहे हैं। साथ ही जान का जोखिम लेते हुए ग्रिल के बाहर भी गहरे पानी में कूद कर नहा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन गंगा में डूब कर मौत होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
