जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औसत निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर भड़के
ब्यूरो
Posted no : 18/05/2026
हरिद्वार।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हरिद्वार जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस के गैर मिलने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और सीएमएस आरवी सिंह के अस्पताल पहुंचने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ी फटकार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण से अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री के सवालों का अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने को लेकर चेतावनी दी।
