हरिद्वार के भेल क्षेत्र में तालाब में ठंडक लेता नजर आया गुलदार
ब्यूरो
Posted no : 16/05/2026
हरिद्वार।
बीएचईएल में गुलदार नजर आने से अफरा तफरी मच गई। यहां मेन प्लांट के पास बने एक तालाब में गर्मी से बेहाल गुलदार पानी में घुसकर ठंडक लेता हुआ नजर आया। आते-जाते लोगों की नजर उस पर पड़ी तो राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद लोगों की हलचल बढ़ती देख गुलदार छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि गुलदार वहां से जा चुका था। दरअसल बीएचईएल मेन प्लांट राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों के पास है। इस क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर चहलकदमी करते हुए दिखाई देते हैं।
