शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दी शुभकामनाएं
ब्यूरो
Posted no : 09/05/2026
कोलकाता।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न प्रदेशों से आए माननीय मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।
इस मौके पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
